G7 Summit : दुनिया के सात सबसे ताकतवर देशों की मीटिंग यानी G7 समिट 15 और 16 जून को कनाडा में होने वाली है। इस सम्मेलन में अमेरिका, फ़्रांस, ब्रिटेन, जापान, इटली, जर्मनी और कनाडा के शीर्ष नेताओं की भागीदारी होगी। वहीं कनाडा में होने वाले इस समिट में भारत को आमंत्रित किया गया है। कना़डा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने पीएम मोदी को फोनकर जी-7 में शामिल होने का न्योता दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी-7 समिट में शामिल होने पर सहमति भी जता दी है।
