Canadian PM Mark Carney: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 26 फरवरी को अपनी पहली भारत यात्रा पर आ रहे हैं। जस्टिन ट्रूडो के बाद सत्ता संभालने वाले कार्नी की यह यात्रा भारत-कनाडा संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ मानी जा रही है। सोमवार को उनके कार्यालय से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, यह दौरा 26 फरवरी से 7 मार्च तक चलने वाली उनकी तीन देशों भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान की यात्रा का हिस्सा है। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य व्यापार, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी और रक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।
