Get App

'एक हफ्ते में हवा सुधारें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई', प्रदूषण पर केंद्र का अल्टीमेटम; दिल्ली-एनसीआर के लिए नया मास्टर प्लान जारी

Delhi Pollution: केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री ने निर्देश दिया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 'कठोर कार्रवाई' सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि इस प्रक्रिया में आम जनता को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Dec 20, 2025 पर 11:50 AM
'एक हफ्ते में हवा सुधारें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई', प्रदूषण पर केंद्र का अल्टीमेटम; दिल्ली-एनसीआर के लिए नया मास्टर प्लान जारी
शनिवार को दिल्ली-एनसीआर के वायु प्रदूषण की समीक्षा के लिए आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में भूपेंद्र यादव ने राज्यों के एक्शन प्लान की समीक्षा की

Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बेकाबू होते प्रदूषण को देखते हुए केंद्र सरकार ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकारों के साथ-साथ नगर निकायों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि सात दिनों के भीतर हवा की गुणवत्ता में 'सुधार' दिखना चाहिए, नहीं तो दोषी अधिकारियों और संस्थाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सख्त एक्शन के साथ दिया एक हफ्ते अल्टीमेटम

शनिवार को दिल्ली-एनसीआर के वायु प्रदूषण की समीक्षा के लिए आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में भूपेंद्र यादव ने राज्यों के एक्शन प्लान की समीक्षा की। मंत्री ने निर्देश दिया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 'कठोर कार्रवाई' सुनिश्चित की जाए। हालांकि, उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि इस प्रक्रिया में आम जनता को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। जानकारी के मुताबिक, अगले 15 दिनों में एक और समीक्षा बैठक होगी। इसके अलावा जनवरी 2026 से मंत्री स्तर पर हर महीने इन एक्शन प्लान की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

ट्रैफिक और ऑफिस टाइमिंग में बड़े बदलाव के निर्देश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें