Chandigarh Mayor Election 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पार्षद सौरभ जोशी गुरुवार (29 जनवरी) को चंडीगढ़ नगर निगम के नए मेयर चुने गए। वहीं, भगवा पार्टी ने मेयर चुनाव में शानदार जीत हासिल करते हुए सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद भी जीत लिए। त्रिकोणीय मुकाबले में जोशी को 18 वोट मिले। जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार योगेश ढिंगरा को 11 वोट मिले। इसके अलावा कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह गाबी को सात वोट मिले।
