Get App

प्रेमजाल में धर्मंतरण, प्रीति त्यागी के बाद आशा नेगी भी लापता, छांगुर बाबा के गैंग का 'चॉकलेटी ब्वाय' बदर रेडर पर

मामले में मेरठ के जिम ट्रेनर बदर सिद्दीकी का नाम भी सामना आया है, जिस पर हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन करवाने और उन्हें खाड़ी देशों में भेजने का आरोप है। बदर खुद को फिटनेस ट्रेनर बताकर कई हिंदू लड़कियों से संपर्क में था। इसके साथ ही यूपी एटीएस ने छांगुर बाबा से जुड़े अन्य आरोपियों सबरोज उर्फ इमरान और शहाबुद्दीन को बलरामपुर से गिरफ्तार किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 19, 2025 पर 9:37 PM
प्रेमजाल में धर्मंतरण, प्रीति त्यागी के बाद आशा नेगी भी लापता, छांगुर बाबा के गैंग का 'चॉकलेटी ब्वाय' बदर रेडर पर
प्रेमजाल में धर्मंतरण, प्रीति त्यागी के बाद आशा नेगी भी लापता, छांगुर बाबा के गैंग का 'चॉकलेटी ब्वाय' बदर रेडर पर

उत्तर प्रदेश में छांगुर बाबा, जिसका असली नाम जलालुद्दीन है, उसके अवैध धर्मांतरण रैकेट का खुलासा लगातार हो रहा है। एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की है। ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में छांगुर बाबा की गैंग के खिलाफ बड़ी छापेमारी की है, जिसमें बलरामपुर, लखनऊ समेत 15 जगहों पर तलाशी के दौरान 60 करोड़ से ज्यादा की विदेशी फंडिंग और संदिग्ध ट्रांजेक्शन के दस्तावेज मिले हैं। यह नेटवर्क सिर्फ उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं, बल्कि विदेशों तक फैला हुआ है, जैसे यूएई और स्विट्जरलैंड के बैंक शामिल हैं।

मामले में मेरठ के जिम ट्रेनर बदर सिद्दीकी का नाम भी सामना आया है, जिस पर हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन करवाने और उन्हें खाड़ी देशों में भेजने का आरोप है। बदर खुद को फिटनेस ट्रेनर बताकर कई हिंदू लड़कियों से संपर्क में था। इसके साथ ही यूपी एटीएस ने छांगुर बाबा से जुड़े अन्य आरोपियों सबरोज उर्फ इमरान और शहाबुद्दीन को बलरामपुर से गिरफ्तार किया है।

इस रैकेट के चलते कई लड़कियां गुमशुदा हो चुकी हैं, जिनमें आशा नेगी भी शामिल हैं, जो 2018 से लापता हैं। आशा देश के एक मीडियाहाउस में काम करती थीं और उनके परिवार ने कई बार पुलिस से मदद मांगी, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब छांगुर बाबा से जुड़े खुलासों में आशा की वापस मिलने की उम्मीद जगी है। परिवार का आरोप है कि आशा को प्रेमजाल में फंसा कर गायब किया गया है, और वे बदर सिद्दीकी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

जांच में सामने आया है कि छांगुर बाबा ने इस नेटवर्क के लिए एक मजबूत विदेशी फंडिंग चैनल बनाया था। उसने हजारों मुस्लिम युवकों को लव जिहाद के लिए प्रशिक्षित किया और हिंदू लड़कियों को फंसाकर उनका धर्मांतरण कर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़ने की साजिश रची। धर्मांतरण के लिए कोडवर्ड का इस्तेमाल होता था, जैसे लड़कियों को 'प्रोजेक्ट' कहा जाना, ब्रेनवॉश प्रक्रिया को 'काजल करना' कहना आदि।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें