Get App

Char Dham Yatra 2026: इस साल 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, जाने- रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और गाइडलाइंस समेत सबकुछ

Char Dham Yatra 2026: इस साल बहुप्रतीक्षित चार धाम यात्रा 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शुरू होने वाली है। चारधाम की तीर्थ यात्रा हिंदुओं के लिए काफी महत्व रखती है। लाखों की संख्या में भक्त हर साल आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति के उद्देश्य से चारधाम यात्रा पर जाते हैं। यह यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ चार पवित्र तीर्थ स्थलों की यात्रा है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 27, 2026 पर 5:44 PM
Char Dham Yatra 2026: इस साल 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, जाने- रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और गाइडलाइंस समेत सबकुछ
Char Dham Yatra 2026: इस साल चार धाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से होने जा रही है

Char Dham Yatra 2026: उत्तराखंड की आध्यात्मिक यात्रा की तैयारी कर रहे भक्तों के लिए गुड न्यूज आई है। चार धाम मंदिर कमिटी की घोषणा के अनुसार, इस साल बहुप्रतीक्षित चार धाम यात्रा 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शुरू होने वाली है। बता दें कि चारधाम की तीर्थ यात्रा हिंदुओं के लिए काफी महत्व रखती है। लाखों की संख्या में भक्त हर साल आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति के उद्देश्य से चारधाम यात्रा पर जाते हैं। यह यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ चार पवित्र तीर्थ स्थलों की यात्रा है।

हिंदू धर्म में सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में से एक मानी जाने वाली चार धाम यात्रा भक्तों को उत्तराखंड के गढ़वाल इलाके में बसे हिमालय के चार पवित्र तीर्थस्थलों यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ से होकर ले जाती है। हर साल लाखों तीर्थयात्री भारत के कुछ सबसे खूबसूरत पहाड़ी नजारों के बीच आध्यात्मिक संतुष्टि की तलाश में यह यात्रा करते हैं।

चारधाम यात्रा की बड़ी बातें

2026 के लिए श्री चार धाम यात्रा शुक्रवार, 19 अप्रैल (28 बैशाख) को औपचारिक रूप से शुरू होगी। इस दिन, श्री यमुनोत्री धाम और श्री गंगोत्री धाम के द्वार पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाजों के साथ भक्तों के लिए खुलेंगे। केदारनाथ धाम 22 अप्रैल, 2026 को खुलेगा। सुबह-सुबह शुभ मुहूर्त में कपाट खुलेंगे। इसके अलावा बद्रीनाथ धाम 23 अप्रैल, 2026 को खुलेगा, जो इस मौसम में तीर्थयात्रियों का स्वागत करने वाला आखिरी मंदिर होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें