Get App

लव ट्रायंगल और छात्र की हत्या, लड़की के चक्कर में DMK पार्षद के पोते ने रची खतरनाक साजिश

एक रेंज रोवर कार से जानबूझकर एक दोपहिया वाहन को टक्कर मारने के मामले में तीन छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। इस हादसे में 19 साल के नितिन साईं की मौत हो गई, जो एक कॉलेज का छात्र था। गिरफ्तार किए गए युवकों में से एक डीएमके के एक पार्षद का पोता बताया जा रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2025 पर 12:47 PM
लव ट्रायंगल और छात्र की हत्या, लड़की के चक्कर में DMK पार्षद के पोते ने रची खतरनाक साजिश
चेन्नई से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है।

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां लव ट्रायंगल में छात्रा की हत्या कर दी गई। बता दें कि छात्र की हत्या के मामले को तीन लोगों का गिरफ्तार किया गया है। पहले तो छात्र की हत्या को एक रोड एक्सिडेंट समझा जा रहा था पर बाद में पता चला कि प्लान बनाकर छात्र का मर्डर किया गया था।

सामने आया लव ट्रांयगल के केस

एक रेंज रोवर कार से जानबूझकर एक दोपहिया वाहन को टक्कर मारने के मामले में तीन छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। इस हादसे में 19 साल के नितिन साईं की मौत हो गई, जो एक कॉलेज का छात्र था। गिरफ्तार किए गए युवकों में से एक डीएमके के एक पार्षद का पोता बताया जा रहा है। बीते सोमवार को हुई इल घटना को पहले यह मामला एक सामान्य सड़क दुर्घटना माना जा रहा था। लेकिन बाद में जब इस मामले में पुलिस ने गहराई से जांच की तो पता चला कि यह टक्कर जानबूझकर मारी गई थी।

ऐसे खुला राज

पुलिस के मुताबिक, चेन्नई में एक लड़की को लेकर दो छात्र गुटों के बीच झगड़ा हो गया। यह लड़की दो लड़कों से बात कर रही थी, जिस वजह से विवाद बढ़ गया। मामले को संभालने के लिए चंद्रू नाम के छात्र को कहा गया, जो एक नेता का पोता भी है।चंद्रू और उसके दोस्त कार में सवार होकर दूसरे गुट को डराने के लिए निकले। दूसरे गुट के लड़के दो बाइकों पर भागने लगे। इनमें वेंकटेशन और उसका दोस्त एक बाइक पर थे, जो सुरक्षित निकल गए।

पुलिस का कहना है कि कार में बैठे युवकों ने दूसरी बाइक का पीछा किया और जानबूझकर उसे टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक पर पीछे बैठा 19 साल का नितिन साईं गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। बाइक चला रहा अभिषेक घायल हो गया। इस हादसे में नितिन साईं के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने अब तक हत्या और अन्य गंभीर धाराओं के तहत तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक और छात्र की तलाश की जा रही है जो घटना के समय कार में मौजूद था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें