Raipur Road Accident: रायपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों मौत, 11 घायल

Raipur Road Accident: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, चटौद गांव का एक परिवार बंसरी गांव में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां से लौटते समय सारागांव के पास ट्रक और ट्रेलर की टक्कर हो गई। इस टक्कर में 13 लोगों की मौत और 11 लोग घायल हुए है

अपडेटेड May 12, 2025 पर 10:49 AM
Story continues below Advertisement
रायपुर-बलोदाबाजार रोड पर सारागांव के पास रविवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया

Raipur Road Accident: छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायपुर-बलोदाबाजार रोड पर सारागांव के पास रविवार देर रात को एक ट्रेलर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि, रायपुर में हुए इस भीषड़ सड़क हादसे में मरने वालों में महिलाएं और बच्चे शामिल है। इस हादसे में 4 बच्चों और 9 महिलाओं समेत कुल 13 लोगों की मौत हुई है।

घायलों को अस्पताल ले जाया गया

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, चटौद गांव का एक परिवार बंसरी गांव में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां से लौटते समय सारागांव के पास ट्रक और ट्रेलर की टक्कर हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दर्ज हुआ केस

रायपुर के कलेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। इस दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है और 11 लोग घायल हुए। कलेक्टर  गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

Pakistan News: जानिए पाकिस्तान पर भारत के एक्शन और रिएक्शन की 10 सबसे बड़ी बातें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।