Get App

हाथ में सिगरेट, तेज म्यूजिक और 140 की स्पीड में कार... एक गलती और चली गई चार दोस्तों की जान

यह दुर्घटना सुबह रात को करीब 3 बजे हुई। उस समय छह दोस्त एक ही कार में सफर कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, टक्कर के बाद कार में फंसे युवक करीब 10 मिनट तक मदद के लिए चिल्लाते रहे। जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक चार दोस्तों की जान जा चुकी थी। बाकी दो युवक गंभीर हालत में कार के अंदर तड़पते हुए मिले, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 9:59 PM
हाथ में सिगरेट, तेज म्यूजिक और 140 की स्पीड में कार... एक गलती और चली गई चार दोस्तों की जान
हाथ में सिगरेट और गाड़ी के साउंड सिस्टम पर बज रहा था तेज म्यूजिक।

हाथ में सिगरेट और गाड़ी के साउंड सिस्टम पर बज रहा था तेज म्यूजिक। कार चला रहा एक दोस्त बार-बार एक्सीलरेटर दबा रहा था। अहमदाबाद बाईपास पर कार की रफ्तार करीब 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। तभी कार बेकाबू होकर पलट गई। कांच टूटने की तेज आवाज आई और कुछ ही पलों में सब कुछ अंधेरे में बदल गया। यह पूरा मंजर कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। इस हादसे का नतीजा बेहद दर्दनाक रहा। 17 जनवरी की सुबह उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में दो कारों की टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मदद के लिए चिल्लाते रहे युवक

यह दुर्घटना सुबह रात को करीब  3 बजे हुई। उस समय छह दोस्त एक ही कार में सफर कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, टक्कर के बाद कार में फंसे युवक करीब 10 मिनट तक मदद के लिए चिल्लाते रहे। जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक चार दोस्तों की जान जा चुकी थी। बाकी दो युवक गंभीर हालत में कार के अंदर तड़पते हुए मिले, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

120 की रफ्तार से जा रही थी कार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें