Derozio Award 2025: द काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 20 नवंबर को शिक्षा के क्षेत्र में नेतृत्व, सेवा और नवाचार के लिए चार शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए डेरोजियो अवॉर्ड 2025 देने की घोषणा की थी। इस पुरस्कार को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और कर्नाटक हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विक्रमजीत सेन ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में एसोसिएशन ऑफ स्कूल्स फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ASISC) की 68वीं वार्षिक सम्मेलन में प्रदान किया।
