Delhi Weather Today: बुधवार (8 जुलाई) की सुबह दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और यह संकेत भी मिला कि राजधानी में मानसून अब सक्रिय हो गया है। जिसको लेकर IMD ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, शाम और रात में भी एक और दौर की बारिश हो सकती है।
