Get App

Cloudbursts In Uttarakhand: बादल फटने से उत्तराखंड में फिर तबाही! चमोली-रुद्रप्रयाग में 8 लोग लापता, 20 मवेशियों के भी दबे होने की आशंका

Cloudbursts In Uttarakhand: उत्तराखंड के कई स्थानों पर जारी लगातार बारिश के बीच चमोली-रुद्रप्रयाग जिले में भूस्खलन की चपेट में आकर कम से कम 8 लोग लापता हो गए हैं। अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों के संगम पर जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन घटनाओं में कुछ परिवारों के लोगों के फंसे होने पर दुख जताते हुए उनके सकुशल होने की बाबा केदार से प्रार्थना की है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 29, 2025 पर 2:20 PM
Cloudbursts In Uttarakhand: बादल फटने से उत्तराखंड में फिर तबाही! चमोली-रुद्रप्रयाग में 8 लोग लापता, 20 मवेशियों के भी दबे होने की आशंका
Cloudbursts In Uttarakhand: चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिलों में देर रात से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है

Cloudbursts In Uttarakhand: उत्तराखंड के कई स्थानों पर लगातार बारिश के बीच चमोली जिले में भूस्खलन की चपेट में आकर एक परिवार के दो सदस्य लापता हो गए। जबकि रुद्रप्रयाग जिले की बसुकेदार तहसील में बड़ेथ डुंगर तोक क्षेत्र में बादल फटने से कई लोगों के लापता होने की आशंका है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, रुद्रप्रयाग जिले में छह लोग लापता हो गए हैं। अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों के संगम पर जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन घटनाओं में कुछ परिवारों के लोगों के फंसे होने पर दुख जताते हुए उनके सकुशल होने की बाबा केदार से प्रार्थना की है।

अधिकारियों ने बताया कि चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिलों में कई स्थानों पर देर रात से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि चमोली जिले की थराली तहसील के देवाल क्षेत्र के मोपाटा गांव‌ में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन की चपेट में कुछ मकान आ गए। चमोली के जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि मोपाटा में एक मकान और गोशाला के भूस्खलन की चपेट में आने से उसमें रह रहा एक कपल मलबे में दब गया। उन्होंने बताया कि घटना में एक अन्य कपल को भी मलबे से बाहर निकाला गया। उन्हें चोटें आई हैं।

15-20 मवेशियों के भी मलबे दबे होने की आशंका

गोशाला में बंधे 15-20 मवेशियों के भी मलबे में दबे होने की सूचना है। लापता कपल की पहचान तारा सिंह और उसकी पत्नी के रूप में हुई है। विक्रम सिंह और उसकी पत्नी घायल हुए हैं। रुद्रप्रयाग जिले में बड़ेथ डुंगर क्षेत्र में बादल फटने से छेनागाड़ डुंगर गांव तथा जौला बड़ेथ गांवों में कुछ लोगों के लापता होने की सूचना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें