North India Weather: उत्तर भारत में नए साल 2026 की शुरुआत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ शुरू हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने, आज यानी 2 जनवरी को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में घने से अति घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिस वजह से कई जगहों पर विजिबिलिटी 50 मीटर तक गिर सकती है। वहीं, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी जारी है, जबकि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और कोहरे ने ठिठुरन और बढ़ा दी है।
