Get App

Rajasthan Cold Wave: राजस्थान में शीत लहर का कहर, कई जिलों में बंद रहेंगे स्कूल, टाइमिंग में भी किया गया बदलाव

Rajasthan Cold Wave: राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे गिरने और राज्य भर में शीत लहर के तेज होने के कारण, जिला प्रशासन ने आगामी दिनों के लिए स्कूलों को बंद रखने और समय में बदलाव की घोषणा की है। जयपुर में, जिला प्रशासन ने कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए 12-13 जनवरी को अवकाश घोषित किया।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 12, 2026 पर 7:51 AM
Rajasthan Cold Wave: राजस्थान में शीत लहर का कहर, कई जिलों में बंद रहेंगे स्कूल, टाइमिंग में भी किया गया बदलाव
राजस्थान में शीत लहर का कहर, कई जिलों में बंद रहेंगे स्कूल, टाइमिंग में भी किया गया बदलाव

Rajasthan Cold Wave: राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे गिरने और राज्य भर में शीत लहर के तेज होने के कारण, जिला प्रशासन ने आगामी दिनों के लिए स्कूलों को बंद रखने और समय में बदलाव की घोषणा की है। जयपुर में, जिला प्रशासन ने रविवार को सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए 12-13 जनवरी को अवकाश घोषित किया, जिससे शीतकालीन अवकाश दूसरी बार बढ़ाया गया।

दौसा, डीग और हनुमानगढ़ में सोमवार को कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद रहेंगे। जालोर में 12 से 14 जनवरी तक कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। जैसलमेर में 14 जनवरी तक कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद रहेंगे, जबकि कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए समय बदलकर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कर दिया गया है।

कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद रहेंगे

नागौर और भरतपुर में 12 से 13 जनवरी तक कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद रहेंगे। सीकर में कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए अवकाश 17 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है, और कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल का समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कर दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें