Sonia Gandhi: शिमला में अचानक बिगड़ी सोनिया गांधी की तबीयत, IGMC में कराया गया भर्ती

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी का एमआरआई कराया जा रहा है और उनकी मेडिकल जांच चल रही है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है। सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी हाल ही में शिमला में कुछ दिनों के विश्राम के लिए आई थीं

अपडेटेड Jun 07, 2025 पर 6:28 PM
Story continues below Advertisement
शिमला में अचानक बिगड़ी सोनिया गांधी की तबीयत

Sonia Gandhi Health: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) लाया गया। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (आईजीएमसी) में उनका एमआरआई (मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग) किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी अस्पताल पहुंच सकते हैं।

IGMC में कराया गया भर्ती

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी का एमआरआई कराया जा रहा है और उनकी मेडिकल जांच चल रही है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है। सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी हाल ही में शिमला में कुछ दिनों के विश्राम के लिए आई थीं। वहीं शनिवार को उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। गौरतलब है कि इस साल फरवरी में भी सोनिया गांधी को पेट से जुड़ी समस्या के कारण दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, डॉक्टरों ने बताया है कि इस बार भी घबराने की कोई बड़ी बात नहीं है और स्थिति नियंत्रण में है।


सांस संबंधी समस्या से जूझ रही हैं सोनिया गांधी

बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी इस समय 78 साल की हैं और पिछले चार से पांच सालों में उनकी तबीयत कई बार बिगड़ चुकी है। उन्हें अलग-अलग स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी लंबे समय से सांस संबंधी दिक्कतों से जूझ रही हैं। साल 2022 में जब वह कोरोना संक्रमित हुईं, तो उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। वहीं, सितंबर 2022 में भी उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एक बार फिर दिल्ली के अस्पताल में भर्ती किया गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।