Sonia Gandhi Health: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) लाया गया। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (आईजीएमसी) में उनका एमआरआई (मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग) किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी अस्पताल पहुंच सकते हैं।
