Jyeshtha Adhik Maas Amavasya 2026: इस साल हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह में अधिक मास का दुर्लभ संयोग बना है। अधिक मास हर तीन साल में आता है। यह अतिरिक्त महीना जब किसी माह में जुड़ता है, तो उसकी अवधि 28-29 दिन से बढ़ कर 59-60 दिनों की हो जाती है। इस अवधि में 4 एकादशी, 4 प्रदोष व्रत, 2 पूर्णिमा और 2 अमावस्या तिथियां आती हैं। इस साल ज्येष्ठ अधिक मास की शुरुआत 17 मई 2026 को हो चुकी है और इसका समापन 15 जून, 2026 को होगा। इसी दिन ज्येष्ठ अधिक मास की अमावस्या भी मनाई जाएगी।
