Waqf Amendment Bill 2025: कांग्रेस ने शुक्रवार (4 अप्रैल) को कहा कि वह संसद में पारित वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 की संवैधानिकता को बहुत जल्द सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। राज्यसभा ने वक्फ बोर्ड में पारदर्शिता बढ़ाने सहित कई महत्वपूर्ण प्रावधानों वाले 'वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025' को गुरुवार (3 अप्रैल) देर रात मंजूरी दे दी। इसी के साथ संसद में यह विधेयक पारित हो गया है। इससे पहले लोकसभा ने बुधवार देर रात करीब दो बजे इस विधेयक को पारित कर दिया था।
