Jhiram Ghati Naxal attack: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कांग्रेस पर एक सनसनीखेज आरोप लगाया है। जेपी नड्डा ने सोमवार (22 दिसंबर) को कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी के अंदरूनी लोग ही 2013 के झीरम घाटी नक्सली हमले को अंजाम देने में शामिल थे। उन्होंने कहा कि इसके कारण कांग्रेस नेताओं की हत्या हुई थी। नड्डा ने राज्य में विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के दो साल पूरे होने पर 'जनादेश परब' समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य विपक्षी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया।
