Odisha Congress leader expelled: ओडिशा की कांग्रेस इकाई के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक मोहम्मद मोकिम को पार्टी के प्रदेश नेतृत्व को चुनौती देने के बाद पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बाराबती-कटक विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मोकिम ने हाल ही में पार्टी नेतृत्व को चुनौती देते हुए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे की उम्र पर चिंता व्यक्त की थी। इसके बाद मोकिम को कांग्रेस से बाहर निकाल दिया गया है।
