Get App

महाराष्ट्र में बड़ी सियासी हलचल, बारामती उपचुनाव से हटी कांग्रेस...बिना चुनाव विधायक बनेंगी सुनेत्रा पवार

Baramati by election: मीडिया से बात करते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि, बीजेपी के खिलाफ लोगों तक संदेश पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने बारामती से चुनाव लड़ने का फैसला किया था। उन्होंने यह भी बताया कि सिर्फ बारामती ही नहीं, बल्कि राहुरी में भी पार्टी ने बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ने की बात कही थी और कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रचार भी कर रहे थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 09, 2026 पर 3:17 PM
महाराष्ट्र में बड़ी सियासी हलचल, बारामती उपचुनाव से हटी कांग्रेस...बिना चुनाव विधायक बनेंगी सुनेत्रा पवार
Sunetra Pawar : सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री हैं।

महाराष्ट्र से बड़ी सियासी खबर सामने आई है। बारामती उपचुनाव में कांग्रेस अपना उम्मीदवार वापस ले लिया है। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी बारामती विधानसभा उपचुनाव में अपना उम्मीदवार वापस लेगी। यह फैसला मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं के अनुरोध के बाद लिया गया है, ताकि 23 अप्रैल को होने वाला चुनाव बिना मुकाबले (निर्विरोध) हो सके। बता दें बारामती से कांग्रेस ने आकाश मोरे को टिकट दिया था। यह सीट अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई है और यहां से उनकी पत्नी और मौजूदा डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार मैदान में हैं।

कांग्रेस ने किया ऐलान

मीडिया से बात करते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि, बीजेपी के खिलाफ लोगों तक संदेश पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने बारामती से चुनाव लड़ने का फैसला किया था। उन्होंने यह भी बताया कि सिर्फ बारामती ही नहीं, बल्कि राहुरी में भी पार्टी ने बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ने की बात कही थी और कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रचार भी कर रहे थे। कांग्रेस ने बारामती उपचुनाव में अपने नेता आकाश मोरे को सुनेत्रा पवार के खिलाफ उम्मीदवार बनाया था। लेकिन बाद में पार्टी ने अपना उम्मीदवार वापस लेने का फैसला किया। कांग्रेस ने यह कदम अजीत पवार के प्रति सम्मान जताते हुए उठाया।

विमान हादसे में हुआ था अजीत पवार का निधन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें