Get App

PM Modi Attack Congress: 'सत्ता की भूखी कांग्रेस ने DMK की पीठ में छुरा घोंप दिया..'; स्टालिन का साथ छोड़ने पर भड़के पीएम मोदी, विपक्ष को 'परजीवी पार्टी' बताया

PM Modi Attacks Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (10 मई) को कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए मुख्य विपक्षी पार्टी पर अपने सहयोगियों के साथ 'विश्वासघात' करने और राजनीतिक रूप से प्रासंगिक बने रहने के लिए क्षेत्रीय दलों पर निर्भर रहने का आरोप लगाया। DMK का साथ छोड़ने का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 10, 2026 पर 3:41 PM
PM Modi Attack Congress: 'सत्ता की भूखी कांग्रेस ने DMK की पीठ में छुरा घोंप दिया..'; स्टालिन का साथ छोड़ने पर भड़के पीएम मोदी, विपक्ष को 'परजीवी पार्टी' बताया
PM Modi Attacks Congress: पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की पहचान आज एक परजीवी पार्टी की बन गई है

PM Modi Attacks Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (10 मई) को कांग्रेस पर अपने सहयोगियों के साथ 'विश्वासघात' करने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) का साथ छोड़ने को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि सत्ता की भूखी कांग्रेस ने DMK की पीठ में छुरा घोंप दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की पहचान आज एक 'परजीवी पार्टी' बन गई है। प्रधानमंत्री ने कहा, "इसलिए वो पहला मौका मिलते ही अपने साथियों के साथ भी विश्वासघात करती है। इसलिए ही कहते हैं...ऐसा कोई सगा नहीं जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं।"

पीएम मोदी ने बेंगलुरु में BJP कार्यकर्ताओं की एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस को सिर्फ विश्वासघात करना आता है। ये खुद भी झूठे हैं और इनकी गारंटियां भी झूठी हैं। कांग्रेस की सत्ता की किताब में गवर्नेंस का चैप्टर तो है ही नहीं। यहां कर्नाटक में भी पिछले 3 साल से हम यही देख रहे हैं। जनता की समस्या सुलझाने की बजाय यहां की सरकार का ज्यादातर समय आपस के झगड़े सुलझाने में लग रहा है। ये तय नहीं हो पाता है कि ये मुख्यमंत्री कितने दिन रहेंगे। ये तय नहीं हो पाता है कि दूसरे को मौका मिलेगा या नहीं।"

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "कांग्रेस की पहचान आज एक परजीवी पार्टी की बन गई है। और इसलिए वो पहला मौका मिलते ही अपने साथियों के साथ भी विश्वासघात करती है। इसलिए ही कहते हैं...ऐसा कोई सगा नहीं जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं।" उन्होंने आगे कहा, "अभी तमिलनाडु में ही देखिए कांग्रेस का 25-30 साल से DMK के साथ घनिष्ठ संबंध था। DMK के साथ गठबंधन ने कितनी ही बार कांग्रेस को संकटों से बाहर निकाला।"

पीएम मोदी ने कहा, "2014 से पहले केंद्र में 10 साल तक इनकी जो सरकार थी, वो भी DMK के कारण ही टिकी थी। लेकिन जिस DMK के साथ 25-30 साल का जीने-मरने का नाता था, हर पल जो DMK कांग्रेस की भलाई के लिए काम करती थी। लेकिन जैसे ही सत्ता का खेल कहीं और मुड़ गया, तो सत्ता के लालच में सत्ता की भूखी कांग्रेस ने पहला मौका मिलते ही DMK की पीठ में छुरा घोंप दिया।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें