Get App

Bareilly: सोशल मीडिया विवाद में दलित किशोर को हमलावरों ने निर्वस्त्र किया, पीटा और उसका वीडियो बनाया, मामले में 3 गिरफ्तार

Bareilly: पुलिस ने रविवार को बताया कि सोशल मीडिया पर हुई बहस के बाद एक 16 वर्षीय दलित लड़के का कथित तौर पर अपहरण, निर्वस्त्रीकरण और मारपीट करने के मामले में दो नाबालिगों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूरी घटना बरेली में ही रिकॉर्ड की गई थी। दो अन्य आरोपी फरार हैं।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 05, 2026 पर 10:36 AM
Bareilly: सोशल मीडिया विवाद में दलित किशोर को हमलावरों ने निर्वस्त्र किया, पीटा और उसका वीडियो बनाया, मामले में 3 गिरफ्तार
सोशल मीडिया विवाद में दलित किशोर को हमलावरों ने निर्वस्त्र किया, पीटा और उसका वीडियो बनाया, मामले में 3 गिरफ्तार

Bareilly: पुलिस ने रविवार को बताया कि सोशल मीडिया पर हुई बहस के बाद एक 16 वर्षीय दलित लड़के का कथित तौर पर अपहरण, निर्वस्त्रीकरण और मारपीट करने के मामले में दो नाबालिगों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूरी घटना बरेली में ही रिकॉर्ड की गई थी। दो अन्य आरोपी फरार हैं।

यह घटना 31 दिसंबर की रात को हुई और मारपीट का वीडियो शनिवार को सामने आया। सर्किल ऑफिसर (सीओ) आशुतोष शिवम ने बताया कि BNS की धारा 137 (अपहरण), 191 (दंगा), 1152 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67B और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है।

जांच में पता चला कि आरोपियों की नाराजगी सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों को लेकर हुए विवाद से उपजी थी। आरोपियों का दावा है कि पीड़ित ने उनमें से एक की बहन के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित, जो कि एक दैनिक मजदूर का बेटा है, और आरोपी दोनों एक ही मोहल्ले में रहते थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें