Ghaziabad Traffic News: एनएच-9 से नोएडा और ग्रेटर नोएडा आने-जाने वाले हजारों वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। गाजियाबाद की शाहबेरी रोड को चौड़ा करने के प्रस्ताव को शासन से इन-प्रिंसिपल (सैद्धांतिक) मंजूरी मिल गई है। करीब चार महीने से लंबित इस प्रस्ताव के मंजूर होने के बाद अब सड़क के चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। इस फैसले से NH-9 से नोएडा-ग्रेटर नोएडा आने-जाने वाले लोगों को जाम के झंझट से निजात मिलेगी। गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच रोजाना सफर करने वाले हजारों चालकों के लिए यह बड़ी राहत भरी खबर है।
