DDA Awaas Yojana 2026: डीडीए आवास निवेश योजना 2026: नरेला में 2516 फ्लैट्स पर 25% छूट, 14 अक्टूबर से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

DDA Awaas Nivesh Yojana 2026: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने आवास निवेश योजना 2026 स्कीम लॉन्च कर दी है। इसके तहत नरेला सब-सिटी के सेक्टर G2-G6 में 2516 रेडी-टू-मूव-इन 1-BHK फ्लैट्स पर 25% की भारी छूट दी जा रही है। एक अखबार में जारी विज्ञापन में फ्लैटों की शुरुआती कीमत 14.95 लाख रुपये रखी गई है

अपडेटेड Oct 13, 2026 पर 11:01 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
DDA Awaas Yojana 2026: नरेला में बन रहे 2516 फ्लैट्स पर 25% छूट की घोषणा की गई है

DDA Awaas Yojana 2026: देश की राजधानी दिल्ली में अपने घर का सपना देख रहे लोगों के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की आवास निवेश योजना 2026 (DDA Nivesh Yojana Nivesh 2026) एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में सामने आई है। डीडीए की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, इस योजना के तहत राजधानी के उभरते सब-सिटी नरेला में कुल 2,516 फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ये सभी फ्लैट 1-BHK कैटेगरी के हैं। इनका क्षेत्रफल लगभग 49.90 वर्ग मीटर बताया गया है। विज्ञापन में फ्लैटों की शुरुआती कीमत ₹14.95 लाख रखी गई है। जबकि दूसरे पॉकेट में फ्लैटों की कीमत ₹15.01 लाख दर्शाई गई है। खास बात यह है कि नरेला में बन रहे 2516 फ्लैट्स पर 25% छूट की घोषणा की गई है।

योजना के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा, जबकि फ्लैटों की बुकिंग 20 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होनी है। डीडीए ने इच्छुक आवेदकों को रजिस्ट्रेशन और बुकिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करने की सलाह दी है। स्कीम के तहत नरेला सब-सिटी के सेक्टर G2-G6 में 2516 रेडी-टू-मूव-इन 1-BHK फ्लैट्स पर 25% की भारी छूट दी जा रही है।

नरेला में दो पॉकेट में उपलब्ध होंगे 2,516 फ्लैट


डीडीए के विज्ञापन में फ्लैटों को दो अलग-अलग पॉकेट में विभाजित किया गया है। पॉकेट-3 और पॉकेट-6 में कुल 2,516 फ्लैट उपलब्ध होंगे:-

  • पॉकेट-3: इस पॉकेट में कुल 1,020 फ्लैट उपलब्ध बताए गए हैं। प्रत्येक फ्लैट का अनुमानित क्षेत्रफल 49.90 वर्ग मीटर है। विज्ञापन के मुताबिक, 25 प्रतिशत छूट के बाद फ्लैट की कीमत लगभग ₹15.01 लाख होगी।
  • पॉकेट-6: इस पॉकेट में कुल 1,496 फ्लैट उपलब्ध हैं। यहां भी फ्लैटों का अनुमानित क्षेत्रफल 49.90 वर्ग मीटर है। विज्ञापन में 25 प्रतिशत छूट के बाद कीमत लगभग ₹14.95 लाख बताई गई है।

476 अधिक फ्लैट उपलब्ध होंगे

इस तरह पॉकेट-6 में पॉकेट-3 के मुकाबले 476 अधिक फ्लैट उपलब्ध होंगे। हालांकि, दोनों पॉकेट में फ्लैटों की वास्तविक उपलब्धता, आवंटन की शर्तों और अंतिम देय राशि की पुष्टि डीडीए के विस्तृत आधिकारिक ब्रोशर से करना जरूरी होगा।

14 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन, 20 अक्टूबर से बुकिंग

एक अखबार में जारी विज्ञापन के अनुसार, इस हाउसिंग स्कीम की शेड्यूल इस प्रकार है:-

  • रजिस्ट्रेशन शुरू: 14 अक्टूबर 2026, दोपहर 12 बजे।
  • बुकिंग शुरू: 20 अक्टूबर 2026, दोपहर 12 बजे।
  • आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन।
  • आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट: www.dda.gov.in और https://eservices.dda.org.in।

खरीददारों को जरूरी सलाह

इच्छुक खरीदारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले योजना की पात्रता, रजिस्ट्रेशन शुल्क, बुकिंग राशि, भुगतान की प्रक्रिया, आवंटन के नियम और अन्य शर्तों की जानकारी आधिकारिक दस्तावेजों से प्राप्त कर लें। केवल विज्ञापन में दिखाई गई कीमत को ही फ्लैट की अंतिम कुल लागत नहीं मानना चाहिए।

25% छूट का दावा, कीमत ₹15 लाख के आसपास

इस स्कीम की सबसे आकर्षक बात विज्ञापन में दी गई 25 प्रतिशत छूट है। इसी छूट के बाद फ्लैटों की कीमत लगभग ₹15 लाख के आसपास दिखाई गई है। कम कीमत के कारण यह योजना उन लोगों का ध्यान आकर्षित कर सकती है जो दिल्ली में अपना पहला घर खरीदना चाहते हैं या किराए के मकान से निकलकर खुद के घर में रहना चाहते हैं।

हालांकि, विज्ञापन में दी गई कीमत और छूट की लागू शर्तों की पुष्टि करना जरूरी है। आवेदकों को यह भी जांचना चाहिए कि घोषित कीमत में कौन-कौन से शुल्क शामिल हैं। किन मदों के लिए अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में SIR नोटिस पाने वाले 33 लाख में से 60% वोटर्स का वेरिफिकेशन पूरा, 15 हजार BLOs को रोजाना 10 नोटिस निपटाने के निर्देश

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।