दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की कर्मयोग आवास योजना के तहत फ्लैट खरीदने की इच्छा रखने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। अगर आप अब तक इस योजना के तहत फ्लैट बुक नहीं कर सके हैं, तो प्राधिकरण अब इसके लिए एक और मौका दे रहा है। कर्मयोगी आवास योजना के तहत फ्लैट बुक करने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है। फ्लैट खरीदार डीडीए की इस आवासीय योजना के तहत 30 सितंबर 2026 तक फ्लैट बुक कर सकते हैं।
रेडी मूव फ्लैट दे रहा डीडीए
डीडीए की कर्मयोगी आवास योजना के तहत ऑफर किए जा रहे फ्लैट पूरी तरह से तैयार हैं। यानी ये रेडी टू मूव इन स्थिति में हैं। इन तैयार फ्लैंटों की बुकिंग के लिए अब ग्राहकों के पास 30 सितंबर तक का समय है।
फ्लैट बुक करने पर डीडीए दे रहा 25% की छूट
डीडीए अपनी कर्मयोगी आवास योजना के तहत किफायदी दर पर फ्लैट उपलब्ध करा रहा है। पात्र आवेदकों को फ्लैट की कीमत पर विशेष छूट भी दी जा रही है। डीडीए ने फ्लैट की कीमत पर 25% छूट देने का ऐलान किया है।
डीडीए की यह योजना फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी है। आप चाहें तो बुकिंग से पहले फ्लैट का सैंपल देख सकते हैं। इसमें बुकिंग की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। बताया गया है कि डीडीए का फ्लैट तैयार हो चुका है यानी रेडी टू मूव कंडीशन में है, इसका मतलब है कि फ्लैट खरीदते ही आप इसमें शिफ्ट हो सकते हैं।
पहले आओ, पहले पाओ के तहत फ्लैट बुकिंग
कर्मयोगी आवास योजना के तहत पहले आओ, पहले पाओ सिस्टम से फ्लैट की बुकिंग की जा सकती है। ग्राहकों को फ्लैट के लिए लकी ड्रॉ का इंतजार नहीं करना होगा। फ्लैट बुकिंग के लिए आखिरी तारीख बढ़ने से लोगों को फ्लैट को देखने और बुकिंग करने के लिए और ज्यादा समय मिल जाएगी। योजना में लगातार फ्लैट बढ़ाए भी जा रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। यहीं से फ्लैट की बुकिंग भी कर सकते हैं।
फ्लैट खरीदने वाले बुकिंग के लिए डीडीए की आधिकारिक साइट www.dda.gov.in या eservices.dda.org.in पर जाकर बुकिंग और रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। किसी तरह की सहायता चाहिए तो आप हेल्पलाइन नंबर 1800110332 पर कॉल कर संपर्क कर सकते हैं।