Get App

India-France Deal: 'एयरोस्पेस हब बनेगा भारत...', PM मोदी और मैक्रों की मुलाकात में हुए 20 से ज्यादा महा-समझौते

India-France Deal: कर्नाटक में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स और एयरबस की साझेदारी वाले प्लांट में H125 हेलिकॉप्टर बनाए जाएंगे। यह भारत के इतिहास में पहली बार होगा कि कोई प्राइवेट कंपनी घरेलू स्तर पर हेलिकॉप्टर की पूरी असेंबली लाइन संभालेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 17, 2026 पर 7:25 PM
India-France Deal: 'एयरोस्पेस हब बनेगा भारत...', PM मोदी और मैक्रों की मुलाकात में हुए 20 से ज्यादा महा-समझौते
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, भारत के दौरे पर हैं।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, भारत के दौरे पर हैं। वहीं मंगलवार को उन्होंने मुंबई में पीएम मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मुंबई में कई समझौतों का ऐलान किया। इसके बाद दोनों देशों ने रक्षा, स्किल डेवलपमेंट, टेक्नोलॉजी सहयोग, व्यापार और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में 20 से अधिक समझौतों और फैसलों की घोषणा की। दोनों नेताओं ने मिलकर टाटा-एयरबस की H-125 हेलिकॉप्टरों असेंबली लाइन का ऑनलाइन उद्घाटन किया। मुंबई में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस मिलकर भारत में ऐसे हेलिकॉप्टर का निर्माण करेंगे, जो माउंट एवरेस्ट जैसी ऊंचाइयों तक उड़ान भरेगा।

कर्नाटक में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स और एयरबस की साझेदारी वाले प्लांट में H125 हेलिकॉप्टर बनाए जाएंगे। यह भारत के इतिहास में पहली बार होगा कि कोई प्राइवेट कंपनी घरेलू स्तर पर हेलिकॉप्टर की पूरी असेंबली लाइन संभालेगी।

फ्रांस को बताया स्ट्रैटेजिक पार्टनर

पीएम मोदी ने फ्रांस को भारत का स्पेशल पार्टनर बताया और कहा कि दोनों देशों ने अपने रिश्तों को ‘स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ लेवल तक अपग्रेड करने का फैसला किया है। बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों तीन दिन के भारत दौरे पर हैं। वे नई दिल्ली में होने वाले AI समिट 2026 में भाग लेने और भारतीय नेतृत्व के साथ उच्चस्तरीय बातचीत करने आए हैं। वहीं पीएम मोदी के साथ बैठक में व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और अहम तकनीकों में सहयोग बढ़ाने पर खास ध्यान दिया गया। दोनों नेताओं ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। मुंबई में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज दुनिया अनिश्चित हालात से गुजर रही है। ऐसे समय में भारत-फ्रांस की साझेदारी वैश्विक स्थिरता के लिए एक मजबूत ताकत है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें