Get App

देहरादून से अमृतसर जाना होगा आसान, कोरोना के बाद फिर शुरू हुई वॉल्वो बस, जानें टाइमिंग और किराया

Dehradun-Amritsar Bus Service: उत्तराखंड परिवहन निगम 14 अप्रैल से देहरादून से अमृतसर के लिए सुपर डीलक्स वोल्वो बस सेवा शुरू कर रहा है। बस देहरादून से रोजाना सुबह 10 बजे चलेगी और सहारनपुर, अंबाला, लुधियाना, जालंधर होते हुए रात 8 बजे अमृतसर पहुंचेगी। नई वॉल्वो बस सेवा के आने से यात्रियों को दो घंटे की समय की बचत होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 12, 2025 पर 5:20 PM
देहरादून से अमृतसर जाना होगा आसान, कोरोना के बाद फिर शुरू हुई वॉल्वो बस, जानें टाइमिंग और किराया
वोल्वो बस सेवा देहरादून से अमृतसर के लिए लिए चलाई जाएगी

Dehradun-Amritsar Bus Service: अगर आप पंजाब के अमृतसर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। अमृतसर में स्वर्ण मंदिर जाकर मत्था टेकना चाहते हैं या वाघा बॉर्डर की रिट्रीट सेरेमनी देखना चाहते है तो यह खबर आपके लिए है। उत्तराखंड परिवहन निगम 14 अप्रैल से सुपर डीलक्स वोल्वो बस सेवा शुरू कर रहा है। ये वोल्वो बस सेवा देहरादून से अमृतसर के लिए लिए चलाई जाएगी। ये बस रोज चलाई जाएगी जिससे यात्रियों को आरामदायक हो।

उत्तराखंड परिवहन निगम 14 अप्रैल से देहरादून से अमृतसर के लिए सुपर डीलक्स वोल्वो बस सेवा शुरू कर रहा है। बस देहरादून से रोजाना सुबह 10 बजे चलेगी और सहारनपुर, अंबाला, लुधियाना, जालंधर होते हुए रात 8 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी अगले दिन सुबह 5 बजे अमृतसर से होगी। किराया देहरादून से अमृतसर तक ₹1224 रुपए और देहरादून से जालंधर तक ₹1009 रुपए प्रति यात्री तय किया गया है।

कितना होगा किराया

उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक राजीव गुप्ता ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि देहरादून से अमृतसर के बीच चलने वाली यह वॉल्वो बस सहारनपुर, अंबाला, लुधियाना और जालंधर होते हुए जाएगी। इस सेवा से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इससे समय की बचत होगी और यात्रियों को ट्रेन या सामान्य बस से ज्यादा आराम मिलेगा। अभी देहरादून से अमृतसर के लिए सिर्फ 'लाहौरी एक्सप्रेस' ट्रेन चलती है, जो करीब 12 घंटे लेती है, जबकि यह वॉल्वो बस सिर्फ 10 घंटे में यात्रियों को पहुंचा देगी। नई वॉल्वो बस सेवा के आने से यात्रियों को दो घंटे की समय की बचत होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें