GRAP-4: दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में लगातार बनी हुई है और आने वाले दिनों में इसके 'गंभीर' लेवल तक पहुंचने की आशंका है। इस बिगड़ते हालात को देखते हुए, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब GRAP-III के तहत ही GRAP-IV के कुछ कड़े उपायों को भी तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा, ताकि प्रदूषण को बढ़ने से रोका जा सके। CAQM ने यह कदम 19 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट की उस टिप्पणी के बाद उठाया है, जिसमें कमीशन को स्थिति बिगड़ने से रोकने के लिए सक्रिय कदम उठाने को कहा गया था।
