Delhi Air Pollution: दो दिन की राहत के बाद फिर बिगड़ी हवा, AQI 300 के पार, GRAP-3 लागू

Delhi Air Pollution: दो दिन की राहत के बाद दिल्ली की हवा फिर बिगड़ने लगी है। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार पहुंच गया और हवा “बहुत खराब” श्रेणी में दर्ज की गई। महज 24 घंटे में AQI करीब 98 अंक बढ़ा, जिससे लोगों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई

अपडेटेड Dec 27, 2025 पर 8:10 AM
Story continues below Advertisement
Delhi Air Pollution: मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के चलते हवा की रफ्तार काफी कम हो गई है।

दो दिन की हल्की राहत के बाद राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर बिगड़ती नजर आ रही है। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार पहुंच गया, जिससे हवा “बहुत खराब” श्रेणी में दर्ज की गई। महज 24 घंटे के भीतर AQI में करीब 98 अंकों की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सुबह से ही प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा था और दिन चढ़ने के साथ हालात और खराब होते चले गए। कई इलाकों में हवा सांस लेने लायक नहीं रही, जिससे बुजुर्गों, बच्चों और सांस के मरीजों को खास परेशानी का सामना करना पड़ा।

विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की रफ्तार कम होने और मौसम में बदलाव की वजह से प्रदूषक कण वातावरण में ही फंसे हुए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में भी हालात पूरी तरह सुधरने की उम्मीद कम जताई जा रही है।

एक दिन में खराब से बहुत खराब हुई हवा


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली का औसत AQI 332 रहा, जबकि एक दिन पहले गुरुवार को ये 234 यानी “खराब” श्रेणी में था। सुबह से ही प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा था।

सुबह 11 बजे AQI 320 दर्ज किया गया, जो गुरुवार की तुलना में काफी ज्यादा था। दोपहर तक कई इलाके “गंभीर” श्रेणी में पहुंच गए।

ये इलाके रहे सबसे ज्यादा प्रदूषित

शुक्रवार को दिल्ली के कई हिस्सों में AQI 400 के पार चला गया।

बवाना – 406 से ऊपर

आनंद विहार – 404

विवेक विहार – 397

नरेला – 397

रोहिणी, डीटीयू, नेहरू नगर – 380 से अधिक

शाम होते-होते हालात और बिगड़े और कुछ इलाकों में AQI 420 से भी ऊपर दर्ज किया गया।

हवा की रफ्तार थमी, प्रदूषण बढ़ा

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के चलते हवा की रफ्तार काफी कम हो गई है। अधिकतर समय हवा की गति 10 किमी प्रति घंटे से भी कम रही।

कम हवा चलने की वजह से प्रदूषक कण वातावरण में ही फंसे रहे और बाहर नहीं निकल पाए, जिससे प्रदूषण तेजी से बढ़ा।

आने वाले दिनों में भी राहत की उम्मीद कम

आईआईटीएम की वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली का अनुमान है कि अगले 4–5 दिनों तक AQI बहुत खराब श्रेणी में बना रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आने से हवा की रफ्तार धीमी रहेगी, जिससे धुंध और कोहरा भी बढ़ सकता है।

कोहरे को लेकर येलो अलर्ट

IMD ने शनिवार के लिए मध्यम से घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

शनिवार न्यूनतम तापमान: 6–8 डिग्री सेल्सियस

रविवार न्यूनतम तापमान: 5–7 डिग्री सेल्सियस

हालांकि दो दिन बाद तापमान में 1–2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

GRAP-3 लागू, किन वाहनों पर रोक

फिलहाल दिल्ली-NCR में ग्रेप-3 (GRAP-III) के प्रतिबंध लागू हैं।

BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल वाहनों पर रोक

BS-4 पेट्रोल वाहन दिल्ली में चल सकते हैं

ग्रेप-4 हटने के बाद अन्य राज्यों से आने वाले BS-4 पेट्रोल LMV को भी प्रवेश की अनुमति मिलेगी

Unnao Rape Case: कुलदीप सेंगर की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची CBI, दाखिल की एसएलपी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।