Delhi Air Quality: दिल्लीवालों के लिए दो दिनों तक प्रदूषण से राहत के बाद फिर से राजधानी की हवा जहरीली हो गई है। बुधवार को GRAP-4 की पाबंदियां हटने के बाद उम्मीद थी कि हालात सुधरेंगे, लेकिन शनिवार को वायु गुणवत्ता (AQI) एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। महज 48 घंटों के भीतर हवा की सेहत इतनी बिगड़ी कि दिल्ली का औसत AQI 385 तक जा पहुंचा, जो 'बहुत खराब' (Very Poor) श्रेणी में आता है। कई इलाकों में तो यह 500 के करीब दर्ज किया गया, जिससे राजधानी पर एक बार फिर 'स्मॉग' की चादर तन गई है। रविवार, आज सुबह दिल्ली के कई इलाकों में AQI 450 के आसपास दर्ज किया गया।
