Get App

शिमला से ठंडी हुई राजधानी दिल्ली, कड़ाके की ठंड और प्रदूषण ने बढ़ाई मुश्किल; IMD ने जारी किया 'ऑरेंज अलर्ट'

Delhi AQI Today: घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है, जिसका सीधा असर परिवहन पर पड़ा है। कई ट्रेन अपने नियत समय से घंटों देरी से चल रही है। इसके साथ हवाई यात्रा में भी बड़ी बाधा देखने को मिल रही है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jan 13, 2026 पर 7:40 AM
शिमला से ठंडी हुई राजधानी दिल्ली, कड़ाके की ठंड और प्रदूषण ने बढ़ाई मुश्किल; IMD ने जारी किया 'ऑरेंज अलर्ट'
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इस समय भीषण शीत लहर और घने कोहरे की चपेट में है

Delhi AQI Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इस समय भीषण शीत लहर और घने कोहरे की चपेट में है। आज सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरकर 3.2°C दर्ज किया गया, जो पिछले तीन वर्षों में जनवरी की सबसे ठंडी सुबह है। मौसम विभाग (IMD) ने शहर में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है और अगले कुछ दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद कम है। इसके साथ ही प्रदूषण के स्तर में भी कोई सुधार नहीं दिख रहा है और हवा की गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में बनी हुई है।

द्वारका सेक्टर 8: 356 (बेहद खराब)

मुंडका: 350 (बेहद खराब)

ITO (CPCB): 323 (बेहद खराब)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें