Delhi Air Quality: दिल्ली की हवा 'खराब', AQI 271 दर्ज, शहर में छाई घनी धुंध

Delhi Air Quality: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता 'खराब श्रेणी' में बनी रही, सुबह करीब 7 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 271 दर्ज किया गया। शहर भर के कई मॉनिटरिंग स्टेशनों ने ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में AQI स्तर दर्ज किया।

अपडेटेड Jan 31, 2026 पर 9:09 AM
Story continues below Advertisement
दिल्ली की हवा 'खराब', AQI 271 दर्ज, शहर में छाई घनी धुंध

Delhi Air Quality: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता 'खराब श्रेणी' में बनी रही, सुबह करीब 7 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 271 दर्ज किया गया। शहर भर के कई मॉनिटरिंग स्टेशनों ने ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में AQI स्तर दर्ज किया।

अशोक विहार में AQI 309 रहा। बवाना में 271, बुराड़ी में 246 और चांदनी चौक में 285 दर्ज किया गया। द्वारका सेक्टर 8 में 329 और ITO में 279, जबकि मुंडका और वजीरपुर में 331 दर्ज किया गया। ओखला फेज-2 में 323, रोहिणी में 312, पंजाबी बाग में 318 और आरके पुरम में 322 AQI रहा। CPCB के अनुसार, नरेला (232) और अलीपुर (227) में इससे कम AQI दर्ज किया गया।

AQI वर्गीकरण के अनुसार, 0 से 50 के बीच की रीडिंग 'अच्छी', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' मानी जाती है।


इस बीच, उत्तर और मध्य भारत के कई एयरपोर्ट पर आज धुंध की अलग-अलग स्थिति देखी गई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार सुबह 6 बजे से 6:30 बजे के बीच कई जगहों पर बहुत घनी से हल्की धुंध रही।

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा और विजिबिलटी 50 मीटर से नीचे गिर गई। हरियाणा के अंबाला, उत्तर प्रदेश के आगरा, बरेली, सैफई और हिंडन तथा मध्य प्रदेश के ग्वालियर में विजिबिलिटी शून्य रही, जिससे इन्हें घना कोहरा की श्रेणी में रखा गया।

घने कोहरे की श्रेणी में, जहां विजिबिलिटी 50 मीटर से 200 मीटर के बीच थी, वहीं उत्तर प्रदेश के वाराणसी और लखनऊ में 50 मीटर रही, जबकि प्रयागराज में 100 मीटर विजिबिलीटी दर्ज की गई।

असम के जोरहाट में मध्यम कोहरा देखा गया, जहां विजिबिलिटी 200 मीटर थी, और पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में विजिबिलिटी 400 मीटर थी।

इस बीच, कई हवाई अड्डों पर हल्की धुंध छाई रही, जिससे विजिबिलिटी 500 मीटर से 1000 मीटर के बीच रही। पंजाब के आदमपुर में विजिबिलिटी 500 मीटर, भटिंडा में 600 मीटर, पंजाब के हलवारा और बिहार के गया में 800 मीटर दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: IMD Weather Alert: देश के 9 राज्यों में भीषण ठंड का अलर्ट, 5 राज्यों में बारिश की चेतावनी, देखें IMD का पुर्वानुमान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।