Delhi AQI Today: दिल्ली-NCR समेत पूरा उत्तर भारत इस समय ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार झेल रहा है। एक तरफ कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है, तो दूसरी तरफ हवा की गुणवत्ता लगातार 'खराब' और 'बहुत खराब' श्रेणी के बीच झूल रही है। आज सुबह दिल्ली का औसत AQI 293 दर्ज किया गया, लेकिन कई इलाकों में यह 350 के करीब पहुंच गया है, जिससे स्वस्थ लोगों के लिए भी सांस लेना दूभर हो रहा है।
