Get App

Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब', GRAP स्टेज 1-3 लागू, IMD ने बिजली गिरने और तेज हवाओं का लगाया पूर्वानुमान

Delhi Air Pollution: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी रही, जहां 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 330 दर्ज किया गया। वहीं, गुरुवार सुबह 8 बजे दिल्ली का AQI 312 दर्ज किया गया।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 22, 2026 पर 10:50 AM
Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब', GRAP स्टेज 1-3 लागू, IMD ने बिजली गिरने और तेज हवाओं का लगाया पूर्वानुमान
दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब', GRAP स्टेज 1-3 लागू

Delhi Air Pollution: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी रही, जहां 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 330 दर्ज किया गया। वहीं, गुरुवार सुबह 8 बजे दिल्ली का AQI 312 दर्ज किया गया।

प्रदूषण के स्तर में मामूली सुधार के बावजूद, राष्ट्रीय राजधानी के अधिकांश हिस्सों में वायु गुणवत्ता बुहत खराब बनी रही। CPCB के Sameer ऐप के अनुसार, 29 मॉनिटरिंग स्टेशनों में 'बहुत खराब' वायु गुणवत्ता रही, जबकि 9 केंद्र 'खराब' श्रेणी में रहे।

नेहरू नगर में सुबह के समय वायु गुणवत्ता सबसे खराब दर्ज की गई, जहां AQI 382 रहा। CPCB के वर्गीकरण के अनुसार, AQI 201 से 300 को ‘खराब’ माना जाता है, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है।

ANI द्वारा पांडव नगर स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के पास से प्राप्त तस्वीरों के अनुसार, दिल्ली में सुबह के आसमान में घने कोहरे की चादर छाई हुई थी। CPCB के अनुसार, अक्षरधाम मंदिर के ऊपर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 377 दर्ज किया गया, जो "गंभीर" श्रेणी के करीब है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें