Delhi Pollution: देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का संकट 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ है। धुंध की मोटी चादर ने पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। दिल्ली की रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदूषण पर काबू पाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं, लेकिन ग्राउंड पर स्थिति अब भी चिंताजनक है। दिल्ली में आज सुबह का AQI 360 दर्ज किया गया जो 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है।
