Delhi AQI Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता में बुधवार, 10 दिसंबर की सुबह मामूली राहत देखने को मिली। समीर ऐप के अनुसार समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गिरकर 269 दर्ज किया गया। हालांकि, यह सुधार केवल 'खराब' श्रेणी तक ही सीमित रहा, और शहर अभी भी धुंध की चादर से ढका हुआ है। दिल्ली के 28 मॉनिटरिंग स्टेशन 'खराब' श्रेणी में दर्ज किए गए, जबकि 9 स्टेशन अब भी 'बहुत खराब' श्रेणी में बने हुए हैं।
