Delhi AQI Today: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में हवा की क्वालिटी लगातार बिगड़ती जा रही है। आज सुबह दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 390 दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी की दहलीज पर है। जहरीली हवा के साथ अब घने कोहरे ने भी दस्तक दे दी है, जिसके चलते मौसम विभाग ने आज के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। कड़कड़ाती ठंड, मंद हवाएं और स्मॉग के इस जानलेवा कॉकटेल ने दिल्ली-NCR को एक बार फिर गैस चैंबर बना दिया है।
