Get App

Delhi AQI: दिल्लीवालों ने हफ्तों बाद ली सुकून की सांस! AQI में भारी गिरावट के बाद GRAP-III हटा; जानें अपने इलाके का हाल

Delhi AQI Today: हवा की गुणवत्ता में सुधार के बाद GRAP-III की पाबंदियां हटा ली गई हैं, लेकिन GRAP-I और GRAP-II के नियम अभी भी लागू रहेंगे। हालांकि, आपातकालीन और मेट्रो/अस्पताल जैसी आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी जगहों पर अभी भी डीजल जनरेटर बैन है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jan 25, 2026 पर 7:39 AM
Delhi AQI: दिल्लीवालों ने हफ्तों बाद ली सुकून की सांस! AQI में भारी गिरावट के बाद GRAP-III हटा; जानें अपने इलाके का हाल
शहर के ज्यादातर इलाकों में प्रदूषण के स्तर में भारी गिरावट देखी गई है

Delhi AQI Today: दिल्लीवासियों के लिए आज की सुबह एक ताजी और सुखद राहत लेकर आई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) सुधरकर 152 पर आ गया है। पिछले कई हफ्तों से 'खराब' और 'बहुत खराब' श्रेणी में रहने के बाद, यह पहली बार है जब दिल्ली की हवा मॉडरेट श्रेणी में दर्ज की गई है। मॉडरेट AQI का मतलब है कि फिलहाल दिल्ली की हवा ज्यादातर लोगों के लिए ठीक है, लेकिन फेफड़ों या दिल की बीमारी वाले संवेदनशील लोगों को लंबे समय तक बाहर रहने से सांस लेने में हल्की परेशानी हो सकती है।

दिल्ली में प्रदूषण की इलाका-वार स्थिति

शहर के ज्यादातर इलाकों में प्रदूषण के स्तर में भारी गिरावट देखी गई है। NSIT द्वारका: 93 (सबसे साफ हवा), अलीपुर: 138, अशोक विहार: 166, आया नगर: 156, बवाना: 145, चांदनी चौक: 190, मुंडका: 139, नरेला: 167, नेहरू नगर: 153, रोहिणी: 153, विवेक विहार: 159, ITO (109), नजफगढ़ (113), लोधी रोड (145), और जहांगीरपुरी (161)। आनंद विहार 224 AQI के साथ अभी भी प्रदूषण का हॉटस्पॉट बना हुआ है।

GRAP-III हटा, लेकिन इन पाबंदियों से अभी राहत नहीं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें