Delhi AQI Today: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण बेहद खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। आज सुबह राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 411 दर्ज किया गया है, जो 'बेहद गंभीर' श्रेणी में आता है। दिल्ली के कई इलाकों में हालात और भी खराब हैं, जहां हवा दम घोंटने वाली बन गई है। प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि यह न केवल राष्ट्रीय राजधानी, बल्कि पूरे एनसीआर क्षेत्र और पड़ोसी राज्यों को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है।
