Delhi AQI Today: रविवार की सुबह दिल्लीवासियों के लिए दोहरी मुसीबत लेकर आई। राजधानी जहरीली धुंध की घनी चादर में लिपटी रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीरतम स्तर पर पहुंच गया। आनंद विहार में AQI का स्तर 489 दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। इसके साथ ही, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है, क्योंकि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है। प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में GRAP स्टेज-4 लागू कर दिया गया है।
