Delhi AQI Today: दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को बुधवार को प्रदूषित हवा से थोड़ी राहत मिली। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) मंगलवार के 291 (खराब) से सुधरकर बुधवार शाम 4 बजे 202 (खराब) दर्ज किया गया। शाम 7 बजे तक यह और सुधरकर 197 ('मध्यम') श्रेणी में पहुंच गया। विशेषज्ञों ने इस सुधार का मुख्य कारण मंगलवार देर रात से हवा की गति में वृद्धि को बताया, जिससे प्रदूषकों का फैलाव संभव हो सका।
