Get App

Delhi AQI: दमघोंटू बनी हुई है दिल्ली की हवा, 400 पार हुआ AQI, फिर भी GRAP 3 लागू क्यों नहीं कर रही सरकार? जानिए

Delhi AQI Today: IITM के डिसीजन सपोर्ट सिस्टम ने अनुमान लगाया है कि रविवार को PM2.5 के स्तर में पराली जलाने का योगदान 31% से अधिक होगा, जो प्रदूषण के स्रोतों में सबसे अधिक है। वाहनों से होने वाला उत्सर्जन प्रदूषण भार में लगभग 14.25% का दूसरा सबसे बड़ा योगदानकर्ता रहने की उम्मीद है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 09, 2025 पर 7:37 AM
Delhi AQI: दमघोंटू बनी हुई है दिल्ली की हवा, 400 पार हुआ AQI, फिर भी GRAP 3 लागू क्यों नहीं कर रही सरकार? जानिए
24 घंटे के औसत AQI 361 के साथ दिल्ली शनिवार को देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया

Delhi AQI Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली रविवार की सुबह एक बार फिर घने धुंध और खतरनाक प्रदूषण के साथ हुई। कई निगरानी स्टेशनों पर हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई है, जबकि शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 361 ('बहुत खराब') दर्ज किया गया। वजीरपुर (424), बवाना (424) और विवेक विहार (415) जैसे स्टेशनों पर AQI 400 के पार चला गया। दिल्ली शनिवार को देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया। NCR क्षेत्र भी अछूते नहीं हैं नोएडा (354), ग्रेटर नोएडा (336) और गाजियाबाद (339) में भी हवा का स्तर खतरनाक बना हुआ है।

क्या है प्रदूषण का मुख्य कारण?

IITM के डिसीजन सपोर्ट सिस्टम (DSS) ने अनुमान लगाया है कि रविवार को PM2.5 के स्तर में पराली जलाने का योगदान 31% से अधिक होगा, जो प्रदूषण के स्रोतों में सबसे अधिक है। वाहनों से होने वाला उत्सर्जन प्रदूषण भार में लगभग 14.25% का दूसरा सबसे बड़ा योगदानकर्ता रहने की उम्मीद है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मीटिरोलॉजी (IITM) की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 9 से 11 नवंबर तक हवा 'बहुत खराब' श्रेणी में रहने की संभावना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें