Get App

Delhi AQI: दिल्ली में फिर से 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंचा AQI, हांड कंपाने वाली ठंड के साथ घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Delhi AQI Today: ठंड के साथ जहरीली हवा ने दिल्लीवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी है। दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 310 दर्ज किया गया, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है। मुंडका (369) शहर का सबसे प्रदूषित इलाका रहा। इसके अलावा 27 अन्य स्टेशनों पर भी हवा की गुणवत्ता खराब रही

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jan 07, 2026 पर 7:38 AM
Delhi AQI: दिल्ली में फिर से 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंचा AQI, हांड कंपाने वाली ठंड के साथ घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त
मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा, जो सीजन का सबसे 'कोल्ड डे' बना

Delhi AQI Today: दिल्ली-NCR में सर्दी ने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को दिल्ली ने 2026 का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया, जिसके बाद मौसम विभाग (IMD) ने घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हांड कंपाने वाली ठंड के साथ-साथ प्रदूषण का स्तर भी 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंच गया है, जिससे फ्लाइट्स और सड़क यातायात पर बुरा असर पड़ रहा है।

फिर से प्रदूषण की मार, AQI 310 के पार

ठंड के साथ जहरीली हवा ने दिल्लीवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी है। दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 310 दर्ज किया गया, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है।मुंडका (369) शहर का सबसे प्रदूषित इलाका रहा। इसके अलावा 27 अन्य स्टेशनों पर भी हवा की गुणवत्ता खराब रही। प्रदूषण में सबसे बड़ा योगदान ट्रांसपोर्ट (14.9%) और पड़ोसी जिलों जैसे सोनीपत और झज्जर के उद्योगों का रहा। प्रमुख इलाकों के AQI का हाल:

मुंडका: 369- बेहद खराब

सब समाचार

+ और भी पढ़ें