Get App

Delhi AQI update: दिल्ली की एयर क्वालिटी आज भी ‘बेहद खराब’, आनंद विहार में AQI 403 दर्ज, 29 अक्टूबर से प्रदूषण से मिल सकती है राहत

Delhi-NCR AQI update: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शुक्रवार (24 अक्टूबर) सुबह आईटीओ क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 316 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' कैटेगरी में है। वहीं, दिल्ली में आनंद विहार क्षेत्र के आसपास AQI 403 दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' कैटेगरी में है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 24, 2025 पर 7:53 AM
Delhi AQI update: दिल्ली की एयर क्वालिटी आज भी ‘बेहद खराब’, आनंद विहार में AQI 403 दर्ज, 29 अक्टूबर से प्रदूषण से मिल सकती है राहत
Delhi-NCR AQI update: प्रदूषण दूर करने के लिए 29 अक्टूबर को दिल्ली में आर्टिफिशियल बारिश कराई जाएगी

Delhi-NCR AQI update: दिल्ली की एयर क्वालिटी में शुक्रवार (24 अक्टूबर) को तेज सतही हवाओं की वजह से मामूली सुधार हुआ। लेकिन लगातार पांचवें दिन भी यह 'बहुत खराब' कैटेगरी में बनी रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शुक्रवार सुबह आईटीओ क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 316 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' कैटेगरी में है। वहीं, सीपीसीबी के अनुसार AIIMS और आसपास के इलाकों में AQI 295 दर्ज किया गया जो 'खराब' कैटेगरी में है।

PCB के अनुसार, शुक्रवार सुबह दिल्ली में आनंद विहार क्षेत्र के आसपास AQI 403 दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' कैटेगरी में है। इसके अलावा, इंडिया गेट और आसपास के इलाकों में AQI 254 दर्ज किया गया, जो 'खराब' कैटेगरी में है। दिल्ली में लगातार धुंध छाई रहने के कारण अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आने की आशंका है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज धुंध और कोहरे के साथ आसमान साफ ​​रहने का अनुमान लगाया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शहर का 24 घंटे का औसत AQI गुरुवार शाम चार बजे 305 रहा। आनंद विहार में एक्यूआई 410 दर्ज किया गया, जो सभी निगरानी केंद्रों में सबसे अधिक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें