Delhi: विधानसभा का गेट तोड़कर अंदर घुसी कार...रखा गुलदस्ता और फिर हो गया फरार, गाड़ी की तलाश में दिल्ली पुलिस

अपडेटेड Apr 06, 2026 पर 4:18 PM
Story continues below Advertisement
गुलदस्ते में बम जैसी कोई चीज़ नहीं मिली। मामले की जांच चल रही है।

दिल्ली विधानसभा सोमवार दोपहर को उस समय अचानक हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात कार  गेट तोड़कर जबरन परिसर में घुस गई। दिल्ली विधानसभा के गेट नंबर 2 के लोहे के गेट को तोड़ते हुए ये अज्ञात कार परिसर के अंदर घुस गई और वहां चक्कर लगाने लगी। सबसे हैरानी की बात ये है कि कार चला रहे व्यक्ति ने दिल्ली विधानसभा परिसर में एक फूलों का गुलदस्ता रखकर वहां से फरार हो गया। सामने आई जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक कार परिसर में गेट तोड़कर जबरन घुसी थी। फिलहाल दिल्ली पुलिस गाड़ी की तलाश कर रही है।

वहीं इस सारी घटना को को देखने वाले एक चश्मदीद ने बताया, "मैंने एक सफ़ेद कार देखी। उसने गेट पर टक्कर मारी और दिल्ली विधानसभा में घुस गई। कार लगभग 5 मिनट तक अंदर चलती रही। जब एक सुरक्षाकर्मी कार की तरफ दौड़ा, तो ड्राइवर ने तेजी से कार भगाई और विधानसभा से बाहर निकल गया।" फिलहाल गुलदस्ते में बम जैसी कोई चीज नहीं मिली। मामले की जांच चल रही है।


यूपी रजिस्ट्रेशन नंबर वाली थी कार 

वहीं इस घटना को लेकर दिल्ली विधानसभा ऑफिस ने जानकारी दी। दिल्ली विधानसभा ऑफिस ने बताया कि, सोमवार दोपहर 2 बजे VIP गेट की तरफ से एक गाड़ी बैरियर तोड़कर अंदर घुसी और विधानसभा स्पीकर की गाड़ी के पास फूलों का गुलदस्ता और कुछ कागज रखे। इसके बाद गाड़ी वापस उसी गेट से रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि कार उत्तर प्रदेश रजिस्ट्रेशन नंबर वाली थी, जो गेट नंबर 2 से जबरन अंदर घुस गई। इस दौरान लोहे का गेट तोड़ दिया।

 दिल्ली पुलिस ने दी ये जानकारी

इस मामले पर दिल्ली पुलिस ने बताया कि, उत्तर प्रदेश के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक कार ने लोहे का गेट तोड़कर ज़बरदस्ती गेट नंबर 2 से प्रवेश किया। ड्राइवर ने वहां एक गुलदस्ता रखा और चला गया। गाड़ी की तलाश जारी है। उस गेट पर CRPF तैनात थी। फिलहाल गाड़ी की तलाश भी जारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।