Delhi Bomb Threat: दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) ने बताया कि सोमवार (9 फरवरी) को राष्ट्रीय राजधानी के कम से कम 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले। इसके बाद बड़े पैमाने पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। DFS के अनुसार, सुबह शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्थित कई शिक्षण संस्थानों से इमरजेंसी कॉल आए, जिसके बाद तुरंत फायर टेंडर और बम डिस्पोजल स्क्वॉड को उन जगहों पर भेजा गया। एहतियात के तौर पर सभी स्कूलों को खाली करा लिया गया है।
दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के एक अधिकारी ने बताया कि आज कुल 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। फायर सर्विस की टीमें तुरंत परिसर में पहुंचीं। तलाशी अभियान जारी है। वहीं, बम डिटेक्शन और डिस्पोजल टीमों के साथ डॉग स्क्वॉड बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रहे हैं।
लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल, दिल्ली कैंट, कैम्ब्रिज स्कूल, श्रीनिवासपुरी, रोहिणी में वेंकटेश्वर स्कूल, कैम्ब्रिज स्कूल, NFC, द इंडियन स्कूल, सादिक नगर, CM स्कूल, रोहिणी, DTA स्कूल, INA, बाल भारती स्कूल, रोहिणी, एयर फोर्स स्कूल, लोधी रोड, KR मंगलम, इंडियन स्कूल उन स्कूलों में शामिल थे जिन्हें बम की धमकी मिली।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "दिल्ली के नौ स्कूलों में बम की धमकी वाले कॉल आए। दिल्ली पुलिस, फायर टीमें और बम डिस्पोजल स्क्वॉड मौके पर मौजूद हैं। साउथ दिल्ली में अब तक इन तीन स्कूलों को बम की धमकी मिली है। सभी कॉल सुबह 8:30 से 9 बजे के बीच आए।"
अधिकारी के मुताबिक, पहली कॉल आने के बाद फायर टेंडर और बम स्क्वॉड को मौके पर भेजा गया। आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार, दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में स्थित स्कूलों को धमकियां मिलीं। सूचना मिलने पर अधिकारियों ने स्टैंडर्ड रिस्पॉन्स प्रोटोकॉल एक्टिवेट कर दिए। स्कूलों की तलाशी अभी भी जारी है।
खबर है कि कुछ और भी स्कूलों को इसी तरह की धमकियां मिली हैं। ईमेल में परेशान करने वाले और भड़काऊ मैसेज थे। NDTV के मुताबिक इसमें लिखा गया था, "दिल्ली खालिस्तान बनेगा। पंजाब खालिस्तान है। अफजल गुरु की याद में।" ईमेल में यह भी दावा किया गया कि 13 फरवरी को दोपहर 1:11 बजे संसद में धमाका होगा।
दिल्ली के इन 9 स्कूलों को बम की धमकियां मिलीं
लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल, दिल्ली कैंट
कैम्ब्रिज स्कूल, श्रीनिवासपुरी, साउथ दिल्ली
वेंकटेश्वर स्कूल, रोहिणी, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली
कैम्ब्रिज स्कूल, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, साउथ दिल्ली
द इंडियन स्कूल, सादिक नगर, साउथ दिल्ली