VIDEO: 'ठाकुर हूं, बक** मत करना...'; HDFC बैंक कर्मचारी ने ग्राहक को दी गाली, वीडियो वायरल

UP viral video: कानपुर के पनकी स्थित HDFC बैंक के ब्रांच के अंदर तब ड्रामा हुआ, जब महिला कर्मचारी की एक ग्राहक से तीखी बहस हो गई। इस तनावपूर्ण बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में आस्था सिंह नाम की महिला कर्मचारी ग्राहक को गालियां देती हुई दिख रही है

अपडेटेड Feb 09, 2026 पर 10:01 AM
Story continues below Advertisement
UP viral video: यूपी में गरमागरम बहस के दौरान एक बैंक कर्मचारी ने ग्राहक को गाली दी

UP viral video: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां HDFC बैंक के एक ब्रांच में गरमागरम बहस के दौरान एक महिला कर्मचारी ग्राहक को गाली देने लगी। कानपुर के पनकी स्थित HDFC बैंक के ब्रांच के अंदर तब ड्रामा हुआ, जब महिला कर्मचारी की एक ग्राहक से तीखी बहस हो गई। इस तनावपूर्ण बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में आस्था सिंह नाम की महिला कर्मचारी ग्राहक को गालियां देती हुई दिख रही है। इससे उसके गैर-पेशेवर और जाति का जिक्र कर धमकी पर लोगों में गुस्सा भड़क गया है।

एक ग्राहक बैंक की सेवाओं को लेकर पहले महिला कर्मचारी से बहस कर रहा था। फिर बाद में महिला ने बातचीत का स्तर गिराते हुए अभद्रता पर उतर आई। आस्था सिंह ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आस्था न केवल ग्राहक को भद्दी-भद्दी गालियां दे रही हैं। बल्कि हिंसक होकर ग्राहक पर लैपटॉप तानते हुए भी नजर आ रही हैं।

वह ग्राहक को मारने को भी दौड़ती है। हालांकि, वहां मौजूद लोग उसे पकड़ लेते हैं। 'न्यूज 18' के मुताबिक, महिला कर्मचारी ने सरेआम अपनी जाति का हवाला देते हुए कहा कि 'ठाकुर हूं, बक** मत करना...।' इसके बाद उसने ग्राहक को धमकाया और डराने की कोशिश की। बैंक जैसे पेशेवर संस्थान में किसी कर्मचारी द्वारा इस तरह की जातिसूचक दबंगई और हिंसक व्यवहार ने लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।


यह घटना कानपुर के पनकी इलाके में हुई। वायरल क्लिप में यह भी दिखाया गया कि सिंह काफी गुस्से में ग्राहक की तरफ लैपटॉप दिखाकर उसे धमकी दे रही है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना पर गुस्सा जाहिर किया है। इसे प्रोफेशनल नैतिकता और कस्टमर अधिकारों का साफ उल्लंघन बताया है। कई लोगों ने कर्मचारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।

यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी सामने आया है। लोग जमकर इसे शेयर क रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "तो @HDFC_Bank @HDFCBank_Cares क्या आप इसी तरह कस्टमर्स का ख्याल रखते हैं, वाह यह बहुत बढ़िया है।"

एक और यूजर ने कमेंट किया, "देखें आपके कर्मचारी का व्यवहार...।" खबर लिखे जाने तक HDFC बैंक ने इस मामले पर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। इस घटना ने वर्कप्लेस ट्रेनिंग, कस्टमर हैंडलिंग और प्रोफेशनल संस्थानों में जाति-आधारित घमंड के चलन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें- UP Accident: कानपुर में रईसजादे का कहर! नशे में धूत तंबाकू कारोबारी के बेटे ने लैम्बॉर्गिनी से 6 लोगों को रौंदा, थाने में बाउंसरों का हंगामा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।