Get App

Delhi Car Blast: आतंकी डॉक्टर आटा चक्की से ऐसे बनाता था बम, फरीदाबाद में कैब ड्राइवर के घर से बरामद!

Delhi Red Fort Blast: फ्लोर मिल यानी आटा चक्की आम तौर पर गेहूं या चावल पीसने के लिए होती है, लेकिन इसमें लगे भारी रोलर और ब्लेड किसी भी ठोस पदार्थ को बारीक पाउडर में पीस सकते हैं। जांच में सामने आया है कि इसी मशीन से मुजम्मिल यूरिया और दूसरे केमिकल को पीसकर विस्फोटक बनाने के लिए मिक्सचर तैयार कर रहा था

Shubham Sharmaअपडेटेड Nov 21, 2025 पर 4:04 PM
Delhi Car Blast: आतंकी डॉक्टर आटा चक्की से ऐसे बनाता था बम, फरीदाबाद में कैब ड्राइवर के घर से बरामद!
Delhi Car Blast: आतंकी डॉक्टर ने अटा चक्की से बनाया विस्फोटक, फरीदाबाद में कैब ड्राइवर के घर से बरामद!

दिल्ली में लाल किले के पास कार ब्लास्ट की जांच में लगी एजेंसी को कुछ बड़ा हाथ लगा है। जांच एजेंसी को “आतंकी डॉक्टर” मुजम्मिल शकील गनी के फरीदाबाद वाले ठिकाने से जुड़े नए और चौंकाने वाले सुराग मिले हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि इसी जगह से एक संगठित “व्हाइट-कॉलर टेरर मॉड्यूल” की असेंबली लाइन चल रही थी, जिसमें रोजमर्रा में इस्तेमाल की जाने वाली मशीनों को विस्फोटक तैयार करने के लिए इस्तेमाल किया गया।​

आटा चक्की से ‘बम फैक्ट्री’ तक

सूत्रों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला मुजम्मिल शकील गनी फरीदाबाद में एक आटा चक्की को केमिकल वर्कशॉप की तरह इस्तेमाल करता था। शकील दिल्ली ब्लास्ट केस में सह-आरोपी है। पुलिस और जांच एजेंसियों ने हरियाणा के फरीदाबाद में एक टैक्सी ड्राइवर के घर से यह चक्की और उससे जुड़ा इलेक्ट्रिकल सेटअप बरामद किया, जहां मुजम्मिल किराये के कमरे में रहता था।​

फ्लोर मिल यानी आटा चक्की आम तौर पर गेहूं या चावल पीसने के लिए होती है, लेकिन इसमें लगे भारी रोलर और ब्लेड किसी भी ठोस पदार्थ को बारीक पाउडर में पीस सकते हैं। जांच में सामने आया है कि इसी मशीन से मुजम्मिल यूरिया और दूसरे केमिकल को पीसकर विस्फोटक बनाने के लिए मिक्सचर तैयार कर रहा था।​

सब समाचार

+ और भी पढ़ें