
Rekha Gupta Attacked : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज सुबह एक शख्स ने हमला कर दिया। बता दें कि दिल्ली सीएम पर ये हमला तब हुआ जब वब अपने सरकारी आवास पर जनसुनवाई कर रही थी। जनसुनवाई के दौरान वहां मौजूद लोगों ने बताया कि, शख्स ने सीएम रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारा और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। फिलहाल उस शख़्स को गिरफ्तार कर सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन ले जाया गया। उसका नाम राजेश खिमजी बताया जा रहा है।
आरोपी की मां ने किया ये खुलासा
वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज हमला करने वाले राजेश खिमजी की मां भानुबेन कहती हैं, "मेरे बेटे ने कुत्तों के प्रति अपने प्रेम के चलते ऐसा किया। मैं मुख्यमंत्री से अपील करती हूं कि हम गरीब लोग हैं, मेरे बेटे को माफ़ कर दिया जाए।" उन्होंने आगे बताया कि, "वह महादेव का भक्त है। वह घर से उज्जैन जाने की बात कहकर निकला था। वह महीने में कम से कम एक बार वहाँ जाता है। मुझे नहीं पता कि वह उज्जैन से दिल्ली कब गया था। कल उसके पिता ने उसे फोन करके पूछा कि वह कब वापस आ रहा है। उसने अपने पिता को बताया कि वह कुत्तों के सिलसिले में दिल्ली में है। यह कहकर उसने फ़ोन रख दिया। सोशल मीडिया पर दिल्ली में कुत्तों को ले जाते हुए एक वीडियो देखकर वह भड़क गया था। उन वीडियो को देखने के बाद उसने खाना नहीं खाया। वह रिक्शा चलाता है, उसकी पत्नी और एक बेटा है।"
गुजरात का रहने वाला है आरोपी
दिल्ली पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया बताया है। आरोपी राजकोट का रहने वाला बता रहा है। उसकी उम्र करी 41 साल है। हमले के तुरंत बाद उसे पकड़कर हिरासत में ले लिया गया और फिलहाल दिल्ली पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जाँच में पता चला है कि आरोपी तिहाड़ जेल में बंद अपने एक रिश्तेदार से जुड़े कुछ दस्तावेज़ लेकर जनसुनवाई के लिए पहुँचा था।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।